होम कांग्रेस में सच बोलने की आजादी नहीं: खुशबू सुंदर
कांग्रेस में सच बोलने की आजादी नहीं: खुशबू सुंदर
कांग्रेस में अपमानित किये जाने का दावा करते हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने मंगलवार को अचरज व्यक्त किया कि जिस पार्टी में 'सच बोलने की आजादी नहीं है' वह देश का भला कैसे कर सकती है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के एक दिन बाद खुशबू ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसी ने ही वस्तु एवं सेवा कर पर पहल की थी लेकिन अब चाहे कर सुधार हो या केंद्र के कृषि कानून, वह बस भगवा पार्टी के विरोध के नाम पर ही उनमें कमियां ढूढ रही है।
उन्होंने कहा कि वह जब कांग्रेस में थीं तब भी उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और तीन तलाक को खत्म किये जाने का स्वागत किया था। यहां भाजपा की तमिलनाडु इकाई के मुख्यालय 'कमलयम' में अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री ने दावा किया, '' (कांग्रेस में) मेरा अपमान किया जाता था और पार्टी के कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया जाता था। उन्होंने कहा, '' मुझे अखबार देखने के बाद ही कार्यक्रमों का पता चलता था।
उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल के बावजूद वह पार्टी छोडऩे तक कांग्रेस के प्रति कटिबद्ध रहीं। खुशबू सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। वह कांग्रेस में छह साल तक राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।