होम रेलवे 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनें चलाएगा
रेलवे 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनें चलाएगा
रेलवे ने मंगलवार को ऐलान किया कि आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए वह 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 392 पर्व विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रेलवे को त्यौहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ का अंदेशा है, जिसे देखते हुए यह फैसला किया गया है।
बयान में बताया गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
अब तक रेलवे ने 300 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेल गाडिय़ों को सेवा में लगाया है जो समूचे देश में अब नियमित तौर पर चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलेंगी।
मंगलवार को जारी आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये पर्व विशेष ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी और विशेष रेल गाडिय़ों का किराया इनपर लागू होगा। रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी नियमित सेवा को स्थगित कर दिया है और मांग तथा जरूरत के हिसाब से रेल गाडिय़ों का संचालन कर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।