होम चीन ने फिर अलापा गलत राग, कहा- हम लद्दाख-अरुणाचल को मान्यता नहीं देते
चीन ने फिर अलापा गलत राग, कहा- हम लद्दाख-अरुणाचल को मान्यता नहीं देते
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एलएसी के पास 44 अहम पुलों का उद्घाटन किया. जिसमें लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब जम्मू एवं कश्मीर में बने पुल हैं. 44 महत्वपूर्ण पुलों के उद्घाटन को लेकर चीन की बौखलाहट सामने आई है. चीन ने पुलों के उद्घाटन को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उसने कहा कि भारत ने लद्दाख को गैरकानूनी रूप से संघशासित राज्य घोषित किया है.
चीन की बौखलाहट तब सामने आई जब वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि दोनों ही पक्षों को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे स्थिति गंभीर बनें.
चीन के सरकारी अखबरा में छपी लेख के अनुसार झाओं ने कहा कि चीन गैरकानूनी रूप से बनाए गए केंद्र शासित लद्दाख अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता. हम विवादित क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रचर बनाने का भी विरोध करते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।