होम कोरोना महामारी से दम तोड़ने वालों में 47 फीसदी मरीज 60 की उम्र से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना महामारी से दम तोड़ने वालों में 47 फीसदी मरीज 60 की उम्र से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 (COVID-19) संबंधी मौत के 47 प्रतिशत मामलों में 60 साल से कम उम्र के लोग शामिल हैं. मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 संबंधी मौतों में 70 प्रतिशत मामले पुरुषों और 30 प्रतिशत मामले महिलाओं से संबंधित रहे हैं. भूषण ने कहा, 'कोविड-19 संबंधी मौत के लगभग 53 प्रतिशत मामलों में लोगों की उम्र 60 साल या इससे अधिक रही. 10 प्रतिशत मामलों में 26-44 वर्ष की आयु समूह के लोग शामिल रहे. 18-25 वर्ष आयु समूह और 17 साल से कम उम्र के लोगों में एक-एक प्रतिशत मौत के मामले देखने को मिले.' प्रति दस लाख पर कोविड-19 संक्रमण के सबसे कम मामले वाले देशों में भारत बरकरार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत ने उन देशों के बीच अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफलता पाई है जहां प्रति दस लाख कोविड-19 संक्रमण और प्रति दस लाख मृत्यु के मामले सबसे कम हैं. पिछले पांच सप्ताह से प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई है. मंत्रालय ने कहा, 'सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों का साप्ताहिक औसत 92,830 था जो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में घटकर 70,114 रह गया.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।