होम गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 12, 2020 09:29 PM

गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान

गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान

गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान

 दीपावली पर चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार सुनिश्चित करने और गाय के गोबर से निर्मित दीयों और भगवान गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमाओं सहित अन्य सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने सोमवार को‘‘कामधेनु दीपावली अभियान’’ चलाने की घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘गोमय गणेश अभियान’ की सफलता से उत्साहित होकर आयोग ने ‘गोमय दीपक’ को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए यह अभियान चलाने का संकल्प लिया है।उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत आयोग दीपोत्सव के दौरान गोबर एवं पंचगव्य के बहुआयामी उपयोग को प्रोत्साहित करने जा रहा है। दीप पर्व के लिए गोबर आधारित दीये, मोमबत्तियां, धूप, अगरबत्तियां, शुभ- लाभ , स्वास्तिक, समरानी, हार्डबॉर्ड, हवन सामग्री, भगवान गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमाओं का निर्माण प्रारंभ हो चुका है।’’ आयोग की ओर से जारी एक बयान में दावा किया गया कि यह प्रयास गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और उम्मीद जताई गई कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना एवं स्वदेशी आंदोलन को प्रोत्साहन देते हुए चीन निर्मित दीयों का बहिष्कार सुनिश्चित करेगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)