होम भाजपा एक बुरी ताकत और सबसे बड़ी महामारी: ममता बनर्जी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 12, 2020 09:26 PM

भाजपा एक बुरी ताकत और सबसे बड़ी महामारी: ममता बनर्जी

भाजपा एक बुरी ताकत और सबसे बड़ी महामारी: ममता बनर्जी

भाजपा एक बुरी ताकत और सबसे बड़ी महामारी: ममता बनर्जी

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बुरी ताकत और देश में सबसे बड़ी महामारी करार देते हुए सोमवार को दावा किया कि भगवा पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में तनाव भड़काने की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा की दिलचस्पी लोगों की भलाई में नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर आपके सामने कोविड-19, डेंगू है और दूसरी तरफ आपके सामने सबसे बड़ी महामारी भाजपा है। यह एक बुरी ताकत है। बंगाल में, यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।’’ममता ने अपनी पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, भाजपा को इससे मतलब नहीं है कि लोग मृत हैं या जीवित। उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। मैं उनसे कहना चाहती हूं, यह आसान नहीं होगा। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से कोविड​​-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘कई राज्यों में, प्रशासन ने या तो इस साल के समारोह को रद्द कर दिया है या इसे सिर्फ एक या दो (स्थानों) तक सीमित कर दिया है।’’ इस मौके पर उन्होंने जागो बांग्ला के विशेष संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने सृष्टि नामक एक संगीत एल्बम को भी जारी किया। इसमें सात गाने हैं, जिन्हें ममता ने लिखा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)