होम राज्यपाल कोश्यारी की भाषा पर शरद पवार को आपत्ति, PM मोदी को चिट्ठी लिख जताया दुख
राज्यपाल कोश्यारी की भाषा पर शरद पवार को आपत्ति, PM मोदी को चिट्ठी लिख जताया दुख
महाराष्ट्र (Maharashtra) में धार्मिक स्थलों (Religious Places) को खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को लिखे गए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshiyari) के पत्र की भाषा पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) ने आपत्ति जताई है और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी भी लिखी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के सुप्रीमो शरद पवार ने अपने पत्र में लिखा है कि "संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की भाषा और लहजा उनके कद के अनुरूप होना चाहिए. पवार ने ठाकरे का समर्थन करते हुए कहा कि घटनाओं को देखते हुए, मुख्यमंत्री के पास मीडिया में अपना जवाब जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. राज्यपाल कोश्यारी ने अपने पत्र में कहा था कि उनसे तीन प्रतिनिधिमंडलों ने धार्मिक स्थलों को पुन: खोले जाने की मांग की है. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्यपाल ने कहा था, ''क्या आप अचानक धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं? जिस शब्द से आप हमेशा नफरत करते थे.'' शरद पवार ने अपने पत्र में लिखा कि "मैं यहां ये बताना चाहूंगा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि माननीय राज्यपाल के इस विषय पर अपने स्वतंत्र विचार और राय हो सकती है. मैं इस बात की भी प्रशंसा करता हूं कि राज्यपाल के पास विशेषाधिकार हैं कि वह मुख्यमंत्री के सामने अपने विचार व्यक्त कर सकें. हालांकि मैं मीडिया में जारी हुए राज्यपाल को पत्र और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर हैरान और आश्चर्यचकित हूं."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।