होम शशांक मनोहर की जगह ICC के नए चेयरमैन चुनने की कवायद शुरू
शशांक मनोहर की जगह ICC के नए चेयरमैन चुनने की कवायद शुरू
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शशांक मनोहर (Shashank Manohar) की जगह चेयरमैन पद के संभावित उम्मीदवार का नाम भेजने के लिए अपने निदेशक मंडल (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) को सोमवार को 18 अक्टूबर तक का समय दिया, जिससे नामांकन प्रक्रिया को लेकर लगभग 3 महीने से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। इस प्रक्रिया की निगरानी आईसीसी की आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने हालांकि कई उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को लेकर रुख साफ नहीं किया।
अगर चुनाव मौजूदा नियमों के अनुसार होते हैं तो उम्मीदवार को आईसीसी बोर्ड के 17 सदस्यों के दो तिहाई मतों की जरूर पड़ेगी जो 11 या 12 मत होते हैं। हालांकि कुछ समस्य देश सामान्य बहुमत से मतदान चाहते हैं जहां चुनाव जीतने के लिए नौ मत पर्याप्त होंगे। यही कारण है कि आईसीसी ने कहा है कि अगला चेयरमैन दिसंबर से ही पद संभाल पाएगा। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ''प्रकिया शुरू हो चुकी है जिसकी निगरानी आईसीसी आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा और पहला चरण संभावित उम्मीदवारों का नामांकन है जो मौजूदा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को 18 अक्टूबर 2020 तक करना है।''
जुलाई में मनोहर के पद छोडऩे के बाद इमरान ख्वाजा कार्यवाहक चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह आईसीसी के उप चेयरमैन हैं। आईसीसी ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड आज पुष्टि करता है कि उसके अगले चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके दिसंबर की शुरुआत में संपन्न होने की उम्मीद है।'' नामांकन की पक्रिया हालांकि पहले ही तरह रहेगी जिसमें बोर्ड आफ डायरेक्टर एक उम्मीदवार को नामांकित करता है और दूसरा निदेशक उसका अनुमोदन करता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।