होम चीन को पटखनी देने की तैयारी में भारत! अरुणाचल प्रदेश में तैयार हो रही नई रणनीति

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 12, 2020 09:15 PM

चीन को पटखनी देने की तैयारी में भारत! अरुणाचल प्रदेश में तैयार हो रही नई रणनीति

चीन को पटखनी देने की तैयारी में भारत! अरुणाचल प्रदेश में तैयार हो रही नई रणनीति

चीन को पटखनी देने की तैयारी में भारत! अरुणाचल प्रदेश में तैयार हो रही नई रणनीति

केंद्र सरकार सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन (India-China Rift) को हर तरफ से घेरने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी के मद्देनजर पूर्वोत्‍तर राज्‍यों (Northeast) की ओर से भी चीन को पटखनी देने की योजना पर काम शुरू हो गया है. योजना के तहत पूर्वोत्‍तर राज्‍य अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को जल्‍द एक ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. इस ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट (Greenfield Airport) का निर्माण राजधानी ईटानगर से 15 किमी दूर होलोंगी में किया जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से बनाये जा रहे इस एयरपोर्ट पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे. भारत-चीन सीमा तनाव के बीच सामरिक नजरिये से भी यह एयरपोर्ट काफी अहमियत रखता है. 4,100 वर्ग मीटर में बनेगा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के आसपास के स्थलों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इससे आसपास के इलाकों में पर्यटन (Tourism) को भी बढ़ावा मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को 4,100 वर्गमीटर एरिया में तैयार किया जा रहा है. एयरपोर्ट में फुटपाथ, एयर साइड का काम, टर्मिनल बिल्डिंग और शहरों की तरफ का काम किया जाएगा. पीक ऑवर में होलोंगी एयरपोर्ट की क्षमता 200 यात्रियों को हैंडल करने की होगी. इस ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में आठ चेक इन काउंटर होंगे. इसके अलावा यात्रियों को कई विश्वस्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)