होम लोहिया ने लोकतंत्र के लिए जीवन समर्पित किया: मोदी
लोहिया ने लोकतंत्र के लिए जीवन समर्पित किया: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'समाजवादी पुरोधा' डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, विचार को व्यवहार बनाने वाले, लोकतांत्रिक मानकों का जीवनपर्यन्त निर्वाह करने वाले लोहिया जी समस्त देश के प्रेरणा पुरुष हैं। समाजवाद के प्रवर्तक, विचारों को सत्ता से ऊपर और देशहित को सर्वोपरि मानने वाले लोहिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 23 मार्च 1910 को जन्मे डॉ. लोहिया को कांग्रेस विरोधी ताकतों को एकजुट करने के प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उनका 12 अक्टूबर 1967 को 57 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।