होम एक्ट्रेस ने कहा- एक लिमिट तक इंटीमेट सीन के लिए रेडी हूं

Alert Star Digital Team Oct 11, 2020 08:20 PM

एक्ट्रेस ने कहा- एक लिमिट तक इंटीमेट सीन के लिए रेडी हूं

एक्ट्रेस ने कहा- एक लिमिट तक इंटीमेट सीन के लिए रेडी हूं

एक्ट्रेस ने कहा- एक लिमिट तक इंटीमेट सीन के लिए रेडी हूं

 टीवी शो संस्कार में एनआरआई गर्ल बनकर चर्चाओं में आने वाली शमीन मन्नान इन दिनों 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' में नजर आ रही हैं. इसमें वह कोयल नाम की महिला की भूमिका निभा रही हैं. वह असम के डिब्रूगढ़ की हैं. एक बातचीत में शमीन ने कहा, "इस रोल में मेरे अभिनय के कई शेड्स हैं. शो कॉमेडी है मगर मेरा किरदार रीयलिस्टिक है. कोयल ग्लैमरस है और अतरंगी कपड़े पहनती है. वह चार्मिंग है और उसे अपने जीवन के उद्देश्य पता हैं. यह सास बहू वाले किरदारों से अलग है. इसलिए मुझे काफी तैयारियां करनी पड़ी. इस रोल से मैं अधिक रिलेट नहीं कर पा रही हूं पर यह एक मजबूत किरदार है. कोयल में आत्मविश्वास बहुत है और वह जानती है कि उसे क्या चाहिए. यहां मैं खुद को कोयल से रिलेट कर सकती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि मुझे कब क्या चाहिए और ये मुझे पता होता है."

उन्होंने बताया, 'बचपन से ही इच्छा थी कि अभिनेत्री बनूं क्योंकि जब एक्टर्स के इंटरव्यू देखती थी, तो मुझे उस लाइफ को जीने की इच्छा होती थी. परिवार में मुझे डॉक्टर या इंजीनियर बनने की शिक्षा दी गई थी. मैंने उनके सपने को अपना बना लिया था, लेकिन स्कूल में डांस या फैशन शो, नाटक में भाग लेती थी. जब मैं इंजीनियरिंग कर रही थी, तो एक-दो नाटकों में काम करने का मौका मिला. तब मैं बंगलुरू में पढ़ रही थी. वहां बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑडिशन हो रहा था. मैं भी देखने गई और बहुत सारी लड़कियों में एक भूमिका के लिए शार्ट लिस्ट हो गई. पर फाइनल तक नहीं पहुंची. तब मुझे लगा कि मुझे इस क्षेत्र में ट्राय करना है क्योंकि इंजीनीरिंग में मेरा मन बिल्कुल नहीं लग रहा था. मैं मुंबई आ गई और ऑडिशन देना शुरू किया. 3 महीने के अंदर मुझे धारावाहिक संतान मिल गया था. ये मेरा पहला ब्रेक था.'

उन्होंने कहा, 'हमें बाहर से आने पर पहले अवसर के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है, जो स्टार किड्स को नहीं करना पड़ता. शुरू में मेरा कोई जुड़ाव इंडस्ट्री से नहीं था लेकिन जो भी लोग मिले, अच्छे ही मिले. पहले के बाद दूसरा, दूसरे के बाद तीसरा इस तरह अच्छे काम मिलने का क्रम हमेशा चलता ही रहता है.'

एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे ऐक्टिंग में आने से परिवार वाले शॉक्ड थे. उन्हें शुरू में पता नहीं था कि मैं ऐक्टिंग में आ गई हूं. मैंने जब उनसे कहा कि आप टीवी पर मुझे देखिए तो उनका कुछ अच्छा रिएक्शन नहीं था, लेकिन जब आसपास के लोग मेरे काम की तारीफ करने लगे तो धीरे-धीरे उन्होंने मेरे काम को स्वीकार किया. बंगलुरू ऑडिशन के दौरान भले ही मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ, लेकिन शार्ट लिस्ट होने से कॉन्फिडेंस आ गया था. फिर मेरी एक दोस्त ने मुझे सीरीयसली ट्राय करने की सलाह दी. बंगलुरु में भी मैंने कई विज्ञापनों में काम किया. पोर्टफोलियो बनवाया और मुंबई आ गई.'एक्ट्रेस का मानना है कि मेरे हिसाब से अभी तक मैं वैसा शो नहीं कर पाई हूं, जो जीवन बदल दे. फिल्मों में मौका मिलेगा तो अवश्य करूंगी. वैसे आजकल टीवी, वेब और फिल्म में कोई अंतर नहीं है. फिर भी फिल्म और वेबसीरीज ट्राय करुंगी. मैं खाली समय में पेंटिंग करती हूं. वेब सीरीज में इंटिमेट सीन होते है. उसके लिए मैं एक लिमिट तक रेडी हूं. कुछ भी नहीं कर सकती. मैं शादीशुदा हूं और दिल की हर बात पति से शेयर करती हूं. अगर सेक्सुअलिटी कहानी की मांग है तभी मैं उसके लिए तैयार हूं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)