होम सरकारी कर्मचारियों को वित्त मंत्री ने दिया दिवाली गिफ्ट
सरकारी कर्मचारियों को वित्त मंत्री ने दिया दिवाली गिफ्ट
आर्थिक मामलों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ऐलान किये ताकि अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाया जा सके. आज ही जीएसटी काउंसिल की बैठक भी शाम 4 से 6 बजे तक है. उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों को खासतौर पर तैयार किया गया है ताकि मांग को बढ़ाया जा सके. इनमें से खर्च बढ़ाने के भी उपाय जाएंगे.
इसके अलावा अन्य ऐलान के जरिए सकल घरलू उत्पाद (GDP) बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. गरीब एवं कमजोर वर्ग की जरूरतों को आत्मनिर्भर भारत पैकेज (Atmnirbhar Bharat Package) के तहत पूरी करने की कोशिश की गई है. सप्लाई पर दबाव अब कम हो रहा है लेकिन मांग अभी भी प्रभावित हुई है. कंज्यूमर खर्च (Consumer Spending) बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से दो कंपोनेंट का ऐलान किया गया है. इसमें से पहला LTC कैश वाउचर स्कीम है. वहीं, दूसरा स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम होगा. इसके अलावा अन्य ऐलान पूंजीगत व्यय से संबंधित है.
LTC कैश वाउचर स्कीम का ऐलानकंज्यूमर खर्च बढ़ाने के लिए LTC के तहत कैश वाउचर स्कीम का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) को लेकर विशेष ऐलान किया है. इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 4 साल में एक बार LTC का लाभ दिया जाएगा. एक एलटीसी उन्हें भारत में कहीं भी घूमने के लिए और एक होमटाउन जाने के लिए दिया जाएगा. भारत में कहीं और नहीं घूमने की स्थिति में होमटाउन जाने के लिए दो बार एलटीसी का लाभ दिया जाएगा. इस स्कीम के तहत कर्मचारियों के स्केल और पद के आधार पर उन्हें हवाई या ट्रेन यात्रा की प्रतिपूर्ति दी जाएगी. इसके अलावा 10 दिन की छुट्टी (pay + DA) का भी प्रावधान होगा.
वित्त मंत्री ने बताया कि एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों के पास लीव इनकैशमेंट के बाद कैश प्राप्त करने का विकल्प होगा. उन्हें तीन बार के लिए टिकट किराया, 12 फीसदी या उससे ज्यादा जीएसटी देयता वाले प्रोडक्ट्स खरीदने का खर्च दिया जाएगा. इसके लिए केवल डिजिटल लेनदेन की ही अनुमति होगी और जीएसटी इनवॉइस (GST Invoice) भी जमा करनी होगी. सरकार को उम्मीद है कि एलटीसी कैश वाउचर स्कीम से करीब 28,000 करोड़ रुपये के कंज्यूमर मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।