होम केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चिराग ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...। बता दें कि दिल्ली के एक अस्पताल में पासवान का इलाज चल रहा है। एलजेपी के अध्यक्ष और पासवान के बेटे चिरागने बताया कि शनिवार देर रात उनका दिल का ऑपरेशन किया गया था।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पासवान का हालचाल जनाने के लिए संपर्क किया था। चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी ट्वीट में देते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।