होम अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया के लिये किये गये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 8, 2020 09:01 PM

अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया के लिये किये गये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया के लिये किये गये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर उपचुनाव: नामांकन प्रक्रिया के लिये किये गये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी. अब यहां उपचुनाव के लिये नामांकन शुरु हो गया है. इसे लेकर अमरोहा प्रशासन अलर्ट हो गया है. 9 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो रही है. इस दौरान तमाम दल के प्रत्याशी उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जो भी प्रत्याशी आएगा, इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी.

 

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

 

दरअसल नौगावां विधानसभा सीट के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी. नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. कानूनी व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को प्रभारी बनाया गया है. शुक्रवार को शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में दो सीओ, इंस्पेक्टर सहित लगभग सवा सौ पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

 

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

 

नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे कि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा सके. कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है. कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के सिवा सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है. नौगावां एसडीएम इन्द्रनंदन सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. धारा 144 का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)