होम भाजपा की सूची, तीन मंत्रियों को टिकट, दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी जमुई से मैदान में

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2020 08:58 PM

भाजपा की सूची, तीन मंत्रियों को टिकट, दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी जमुई से मैदान में

भाजपा की सूची, तीन मंत्रियों को टिकट, दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी जमुई से मैदान में

भाजपा की सूची, तीन मंत्रियों को टिकट, दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी जमुई से मैदान में

भाजपा ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों प्रेम कुमार, राम नारायण मंडल और विजय कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस सूची में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी रविवार को भाजपा में शामिल हुईं। राज्य सरकार में कृषि मंत्री प्रेम कुमार को पार्टी ने फिर से गया शहर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

1990 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीतने के बाद वह अभी तक विधायक पद पर काबिज हैं। भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल को बांका से और श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।

भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं

इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को घोषणा हुई थी। इसके तहत भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पटना में संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। जद(यू) अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को देगी जबकि भाजपा अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को कुछ सीटें देगी।

बहरहाल, पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ज्ञात हो कि लोजपा, जद (यू) से मतभेदों को लेकर इस बार बिहार में राजग से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)