होम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 8, 2020 09:00 PM

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कमल नाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने आरोप लगाया कि 15 माह की कांग्रेस सरकार में कमल नाथ ने मध्य प्रदेश का सत्यानाश कर दिया। भाजपा से बदला लेने के लिए हमारी जनहित में चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया। शिवराज ने कहा कि कमल नाथ ने जनता ही नहीं विकास चाहने वाले विधायकों के साथ भी गद्दारी की। उन्‍होंने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी की...

शिवराज सिंह चौहान खंडवा के मूंदी और बुरहानपुर के ग्राम धूलकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जो जनता की समस्या और जरूरतों को पूरा नहीं कर सके उसे मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कमल नाथ के विकास विरोधी रवैये का ही नतीजा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम समेत मांधाता के पूर्व विधायक नारायण पटेल को कांग्रेस छोड़नी पड़ी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कमलनाथ ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। मुख्यमंत्री खंडवा की मांधाता विधानसभा सीट और बुरहानपुर की नेपानगर सीट के लिए पार्टी का प्रचार करने आए थे। बुरहानपुर में मुख्यमंत्री ने वादा किया कि जिन पात्र लोगों को अब तक वनाधिकार पट्टे नहीं मिल पाए हैं, उन्हें जल्द पट्टे दिए जाएंगे। साथ ही अब इन पट्टाधारियों को प्रदेश सरकार किसान कल्याण निधि के सालाना चार हजार रुपए भी देगी। प्रधानमंत्री से भी आग्रह किया जाएगा कि किसान सम्मान निधि में इन्हें शामिल किया जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमल नाथ सरकार जनता के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही थी। कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, कन्यादान योजना में 51 हजार रुपये जैसे कई झूठे वादे जनता से किए थे। कमल नाथ ने तो हमारी बहनों के लड्डू के पैसे तक छीन लिए थे। संबल योजना बंद कर गरीबों को मिलने वाले कई तरह के लाभ छीन लिए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)