होम मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2020 08:55 PM

मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

भारत में अब मानसून विदाई की तरफ है, जिससे लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। इस साल मानसूनी बारिश ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई थी, जिसकी वजह से नदी, नाले और तालाब सब उफान पर थे। अभी भी कुछ राज्यों में मानसून अपना असर नहीं छोड़ रहा है। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में हुए मौसम में बदलाव का असर आगामी कुछ दिनों में मुंबई में दिखेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 अक्टूबर को मुबई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, 15 और 16 अक्टूबर को मुंबई, उपनगरों में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम का आकलन करने वाली संस्था स्काइमेट के वॉइस प्रेसिडेंट महेश पलावत के अनुसार, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटीय इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तैयार हुआ है। इस कारण मध्य महाराष्ट्र में निम्न दबाव की रेखा तैयार हुई है। इस कारण 10 और 11 अक्टूबर को मुंबई में हल्की बारिश और 15 और 16 अक्टूबर को मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है।

- दिल्ली में ठंड की दस्तक

राजधानी दिल्ली में अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड दस्तक देने लगी है. मॉनसून के खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)