होम स्टिंग में खुलासा: पीड़िता ने 14 और 19 तारीख के बयान में नहीं कही रेप की बात
स्टिंग में खुलासा: पीड़िता ने 14 और 19 तारीख के बयान में नहीं कही रेप की बात
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप और उसकी मौत के बाद आधी रात को हुए अंतिम संस्कार को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है. News18 इंडिया ने आज शाम 4.45 से 'ऑपरेशन हाथरस' (#News18OperationHathras) के तहत हाथरस मामले पर स्पेशल कवरेज की. #News18OperationHathras के तहत News18 की टीम खुफिया कैमरों के साथ इस मामले को लेकर किए जा रहे झूठे दावों और फर्जी खबरों के पीछे छिपे सच को जानने के लिए हाथरस पहुंची, जिससे ये पता चल सके कि पीड़िता के साथ आखिर क्या हुआ था? न्यूज18 ने इस घटना से जुड़े उन लोगों से बातचीत की जिन्होंने सबसे पहले इस मामले को हैंडल किया था. निलंबित एसओ दिनेश वर्मा ने कहा कि 14 तारीख के बयान में उनसे कुछ कहा नहीं बस ये कहा था कि संदीप ने मारा और गला दबा कर बाजरे के खेत में फेंक दिया. 19 तारीख के बयान में उसने कहा कि संदीप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और दुपट्टे से गला दबाकर फेंक दिया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।