होम हाथरस पीड़िता के समर्थन में रैली से पहले हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी हिरासत में
हाथरस पीड़िता के समर्थन में रैली से पहले हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी हिरासत में
थरस कांड (Hathras Case) के विरोध में प्रदर्शन करने को लेकर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (Hardik Patel) और स्वतंत्र विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) को हिरासत में लिया गया. इन दोनों के साथ गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chavda) और दर्जनों अन्य प्रदर्शनकारी भी हिरासत में लिए गए. अहमदाबाद में कई संगठनों ने मिलकर हाथरस कांड के विरोध में प्रतिकार रैली का आयोजन किया था. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर इन नेताओं को हिरासत में लिया.
हार्दिक ने बताया था गैरराजनीतिक रैली
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने इससे पहले कहा था कि ये रैली बिल्कुल गैरराजनीतिक है और इसे कई संगठन आयोजित कर रहे हैं. वडगाम के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस रैली को खुले तौर पर समर्थन दिया था. मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर लाइव होकर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कदमों को असंवेदनशील बताया था.
कई राज्यों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किए हैं विरोध प्रदर्शन
हाथरस कांड के विरोध में सिर्फ उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दक्षिण भारतीय राज्यों में भी इस कांड के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.
'सीएम योगी और पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश'
इससे पहले हाथरस केस में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने कहा था कि इस केस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की साजिश थी. एजेंसियों को सबूत मिले है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल और इस्लामिक देश इसके लिए फंडिंग कर रहे थे. इसके अलावा जस्टिस फॉर हाथरस के नाम से एक वेबसाइट बनाई गई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।