होम जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल बढ़ा रही लोगों की मुसीबतें

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2020 09:09 PM

जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल बढ़ा रही लोगों की मुसीबतें

जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल बढ़ा रही लोगों की मुसीबतें

जलशक्ति विभाग के कर्मियों की हड़ताल बढ़ा रही लोगों की मुसीबतें

जलशक्ति विभाग के कर्मियों की जारी हड़ताल से आम लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है। लगातार हड़ताल के कारण शहर सहित आसपास के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि विभाग ने अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के चलते स्थायी कर्मियों की तैनाती कर रखी है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण पेयजल की आपूर्ति नियमित एवं पर्याप्त करना मुश्किल साबित हो रहा है। शहर के तारानगर, वार्ड नं.-14, 10 सहित शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई दिनों के बाद आपूर्ति अगर मिल भी रही है तो वो भी चंद मिनटों के लिए। स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, तीर्थ राम आदि ने बताया कि हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

सरकार को चाहिए कि समस्याओं का समाधान करे और कर्मियों को काम पर लाए। उधर, अन्य कई विभागों के अस्थायी कर्मी भी काम छोड़ों हड़ताल पर हैं। आल जम्मू कश्मीर कैज्यूल लेबर यूनाइटेड फ्रंट ने अब 72 घंटों की हड़ताल में और इजाफा कर दिया है। जिसके चलते तमाम विभागों के कर्मियों से इस हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। हालांकि अन्य कई विभागों के कर्मियों के हड़ताल पर जाने से उनके कार्यालय संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है लेकिन जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)