होम दिल्ली: खुलेंगे सभी साप्ताहिक बाजार, CM ने दी 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति
दिल्ली: खुलेंगे सभी साप्ताहिक बाजार, CM ने दी 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति
दिल्ली (Delhi) में अब सभी साप्ताहिक बाजार (Weekly Market) खुल सकेंगे. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. बता दें कि अभी तक रोज सिर्फ दो बाजार प्रति जोन को खुलने की इजाजत थी. मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी. सीएम (CM) ने यह भी बताया कि 15 अक्टूबर से दिल्ली में सिनेमा हॉल (Cinema Hall) को भी खोलने की अनुमति होगी. इस दौरान उन्हें केंद्र की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.
इसके अलावा अब दिल्ली में 24 घंटे रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे रेस्टोरेंट खोलने पर सरकार की तरफ से किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी. अगर कोई अपने रेस्टोरेंट को रात 11 बजे के बाद खोलना चाहता है, तो उसे एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वो अपने कर्मचारियों आदि की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।