होम कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को साड़ियाँ बांटकर दिया जा रहा प्रलोभन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2020 09:43 PM

कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को साड़ियाँ बांटकर दिया जा रहा प्रलोभन

कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को साड़ियाँ बांटकर दिया जा रहा प्रलोभन

कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को साड़ियाँ बांटकर दिया जा रहा प्रलोभन

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। धनोपिया ने बताया कि गैर विधायक मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता प्रभावशील होने के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के उद्देश्य से साड़ियाँ  वितरित गई हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भाजपा द्वारा आघोषित प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव अपने विभाग के माध्यम से भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनका यह कृत्य चुनाव आचार संहिता के नियमों के विरूद्व है तथा आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। जे.पी.धनोपिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस घटना पर संज्ञान लेकर बृजेन्द्र सिंह यादव को मंत्री पद से तत्काल हटा कर निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।वहीं धनोपिया ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के इशारे पर कलेक्टर मनीष सिंह के संरक्षण में व्यापक पैमाने पर निजी कालेज, अस्पताल के कार्यालय में बीएलओ टीम द्वारा हजारों की संख्या में जोड़े गये फर्जी मतदाताओं के नाम को हटवाने की शिकायत पूर्व में की थी। चूंकि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का कई वर्षों का कार्यकाल इंदौर में ही पदस्थापना के दौरान व्यतीत रहा है, वे इंदौर में एसडीएम, एडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कई वर्षों से लगातार बने हुए है, क्योंकि वे प्रदेश की भाजपा सरकार के चहेते अधिकारी है। उन्होंने पिछले दिनों सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की राजनैतिक सभा में क्षेत्र की करीब 600 बसों का अधिग्रहण कर पेट्रोल पम्पों से शासकीय खर्चों पर पेट्रोल-डीजल भरवाकर लाखों रूपयें का शासन को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री तुलसी सिलावट के पक्ष में कार्य करते हुए भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे है। धनोपिया ने मतदाता सूची में फर्जी तरीके से जोड़े गये नामों को हटवाने एवं कलेक्टर मनीष सिंह को अन्यत्र स्थानांतरण किये जाने की चुनाव आयोग से मांग की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)