होम फेस्टिव सीजन में लोगों की खुशी में ना पड़े खलल इसके लिए PM मोदी करेंगे ये काम

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2020 09:11 PM

फेस्टिव सीजन में लोगों की खुशी में ना पड़े खलल इसके लिए PM मोदी करेंगे ये काम

फेस्टिव सीजन में लोगों की खुशी में ना पड़े खलल इसके लिए PM मोदी करेंगे ये काम

 फेस्टिव सीजन में लोगों की खुशी में ना पड़े खलल इसके लिए PM मोदी करेंगे ये काम

 कोरोना संकट के दौरान उचित व्यवहार करने लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट के माध्यम से 8 अक्टूबर यानी कल एक जन आंदोलन अभियान की शुरुआत करेंगे. यह अभियान आगामी त्योहारों और सर्दियों के मौसम के मद्देनजर शुरू किया जा रहा है.

 

पीएम मोदी का मानना है कि देश में त्योहारों का सीज़न आने वाला है ऐसे में कोरोना के मामले ना बढ़े इसके लिए और ज़्यादा सजगता की ज़रूरत है.

 

पीएम मोदी जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी एक ट्वीट के ज़रिए लोगों से 'मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने, हाथ की स्वच्छता बनाए रखने' के प्रमुख संदेशों के साथ कम लागत वाला असरदार अभियान शुरू करने की अपील करेंगे.

प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों द्वारा समेकित कार्य योजना लागू करने के लिए सभी के द्वारा एक कोरोना प्रतिज्ञा ली जाएगी. कोरोना के ज़्यादा मामले वाले जिलों में मामलों को सीमित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा.

 

देश भर में किया जाएगा प्रचार

प्रत्येक नागरिक के लिए सरल और आसानी से समझा जाने वाले संदेश प्रसारित किए जाएंगे. सभी मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

 

सार्वजनिक स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाना, कार्यकर्ता और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़ना, सरकारी परिसरों में होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग ,इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाना, संदेश को घर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावितों को शामिल करना, नियमित जागरूकता सृजन के लिए मोबाइल वैन चलाना, ऑडियो संदेश, जागरूकता पर पंपलेट , ब्रोशर बांटना, COVID संदेशों को चलाने के लिए स्थानीय केबल ऑपरेटरों का प्रेरित करना, प्रभावी आउटरीच और प्रभाव के लिए प्लेटफार्मों भर में समन्वित मीडिया अभियान चलाना.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)