होम पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,370 नये मामले, संक्रमण के मामले 2,77,049 तक पहुंचे
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,370 नये मामले, संक्रमण के मामले 2,77,049 तक पहुंचे
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 3,370 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,77,049 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में यह बताया गया कि संक्रमण के कारण 63 और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,318 हो गई।बुलेटिन में कहा गया कि सोमवार से 3,036 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर सुधरकर 90 प्रतिशत के पास पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में अब 27,988 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के लिए 42,382 नमूनों की जांच की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।