होम पैसेंजर ट्रेनों में पैंट्री कार को लेकर मचा घमासान! रेलवे यूनियन ने केंद्र सरकार से की हटाने की मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2020 09:34 PM

पैसेंजर ट्रेनों में पैंट्री कार को लेकर मचा घमासान! रेलवे यूनियन ने केंद्र सरकार से की हटाने की मांग

पैसेंजर ट्रेनों में पैंट्री कार को लेकर मचा घमासान! रेलवे यूनियन ने केंद्र सरकार से की हटाने की मांग

पैसेंजर ट्रेनों में पैंट्री कार को लेकर मचा घमासान! रेलवे यूनियन ने केंद्र सरकार से की हटाने की मांग

इंडियन रेलवे (Indian Railways) में ट्रेनों में पैंट्री कार होने या हटाए जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस मुद्दे पर रेलवे की यूनियंस आपस में भिड़ गई हैं. एक तरफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) ने रेल मंत्री (Rail Minister) को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि ट्रेनों से पैंट्री कार (Pantry Cars) हटाई जाएं. साथ ही कहा है कि ट्रेनों से पैंट्री कार हटाकर पैसेंजर कोच (Passenger Coaches) लगा दिए जाएं. इससे मुसाफिरों के लिए एक कोच बढ़ जाएगा. साथ ही सलाह दी है कि मुसाफिर ई-कैटरिंग (E-catering) के जरिये खाना बुक करा सकते हैं. इसके अलावा रेलवे के बेस किचन में खाना पकाकर मुसाफिरों को दिया जा सकता है. पैंट्री कार बंद होने से जाएगा 4 लाख लोगों का रोजगार: IRMCA
एआईआरएफ ने रेल मंत्रालय को भेजी चिट्ठी में दलील दी है कि पैंट्री के बजाय दूसरे तरीकों से यात्रियों को खाने-पीने की चीजें उपलब्‍ध कराने से रेलवे को कम लोगों की जरूरत होगी और खर्च घटेगा. साथ ही एक अतिरिक्त कोच से रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी. इस चिट्ठी के बाद इंडियन रेलवे मोबाइल कैटरर्स एसोसिएशन (IRMCA) ने भी रेल मंत्री को पत्र लिखा है. आईआरएमसीए ने दलील है कि ट्रेनों से पैंट्री कार हटाने से बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा. एसोसिएशन का कहना है कि करीब 4 लाख लोग प्रत्‍यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर ट्रेनों में खान-पान सेवा मुहैया कराने से जुड़े हैं. पैंट्री कार बंद किए जाने पर ये सभी लोग बेरोजगार (Unemployment) हो जाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)