होम दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए नहीं है बेडो की कमी: केजरीवाल
दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए नहीं है बेडो की कमी: केजरीवाल
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि इस समय राजधानी के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए कुल 10 हजार बेड खाली हैं।
केजरीवाल ने यह जानकारी एक सवाल के जवाब में दी, जिसमें केजरीवाल के एक बयान को ट्वीट किया गया था उसमें मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर बोला कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक 17 सितंबर को था जब हमारे 4500 केस थे। 7200 बेड अस्पतालों में भरे थे। आज सुबह 5500 बेड भरे और 2000 बेड खाली हैं। बेड खाली हो रहे हैं। आईसीयू भी खाली हो रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे दूसरी लहर भी निकल जाएगी। इस ट्वीट को दुरुस्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त 10 हजार बेड खाली हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार की सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 292560 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5542 हो गई है। अब तक कुल 263938 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली में 23080 अभी एक्टिव केस हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।