होम रायबरेली: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने किया हंगमा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2020 09:26 PM

रायबरेली: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने किया हंगमा

रायबरेली: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने किया हंगमा

रायबरेली: भुगतान न होने पर ठेकेदार ने किया हंगमा

एक पेटी ठेकेदार को बवाल करना उस समय महंगा पड़ गया जब वो जिला पंचायत में जेई के साथ भिड़ गया. तोड़फोड़ की सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर और महिला पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ठेकेदार के पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई. पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है. खास बात ये है कि जिस समय बवाल खड़ा हुआ उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई एमएलसी और भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह मौके पर ही मौजूद थे.

 

भुगतान को लेकर हुआ हंगामा
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पेटी ठेकेदार विजय सिंह जिला पंचायत के ठेकेदारों से पेटी पर काम लेकर कराया करते थे और उसका भुगतान भी जिला पंचायत की तरफ से किया जाता था. लेकिन, कुछ बातों को लेकर विजय सिंह के कुछ कामों का भुगतान नहीं हो पाया. जिसको लेकर जिला पंचायत के जेई और विजय सिंह में बहस हुई. बहस को लेकर ऑडियो भी वायरल हुआ था और इसी बात को लेकर वो मंगलवार को जिला पंचायत पहुंच गए और भुगतान करने को लेकर बहस करने लगे. लेकिन इस दौरान तैयार सभी जेई लामबंद हो गए और हाथापाई शुरू हो गई. मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया.

 

पुलिस ने हिरासत में लिया
सबसे खास बात ये रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के भाई भाजपा नेता और एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने भी विजय सिंह के बदसलूकी की पुष्टि की. मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय सिंह और जिला पंचायत के जेई से पूछताछ की. तलाशी के दौरान विजय सिंह के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई. पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस ने विजय सिंह को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)