होम सरकार पीड़ित को गुमराह न करे, न्याय दिलाने की केंद्रित करे ध्यान: मायावती
सरकार पीड़ित को गुमराह न करे, न्याय दिलाने की केंद्रित करे ध्यान: मायावती
हाथरस के बूलगढ़ी गांव में मृत दलित युवती को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के विपक्ष पर हमला करने के कदम को बसपा मुखिया मायावती ने घटिया चाल बताया है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस प्रकरण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने को कहा है।
मायावती ने कहा कि हाथरस कांड की की आड़ में प्रदेश के विकास को प्रभावित करने के जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया योगी आदित्यनाथ सरकार का आरोप सही है या चुनावी चाल, यह तो समय बताएगा। बसपा मुखिया ने कहा कि फिलहाल तो जनमत की मांग है कि यूपी की सरकार हाथरस कांड के पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वैसे हाथरस कांड में पीडि़ता और उसके परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास समय है कि अब भी गलती सुधारें। वह अब पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना प्रदेश में इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोक पाना बेहद मुश्किल होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।