होम जरूरतमंद खिलाड़ियों को रीजीजू ने पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की
जरूरतमंद खिलाड़ियों को रीजीजू ने पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को मुक्केबाज सुनील चौहान और उनके भाई तीरंदाज नीरज चौहान के लिये पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। कोविड-19 महामारी के कारण इनके पिता की नौकरी चली गयी है जिसके कारण उन्हें वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने खिलाड़ियों के लिये बनाये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत उत्तर प्रदेश के इन खिलाड़ियों के लिये वित्तीय सहायता जारी की।
नीरज ने 2018 में सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनिशप में 50 मीटर स्पर्धा में रजत पदक के अलावा 2020 राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी पदक जीता था। उनके भाई सुनील ने इस साल के शुरू में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
वित्तीय परेशानी से जूझ रहा कोई भी खिलाड़ी खेल मंत्रालय की वेबसाइट या माइआफिस@जीमेल.काम के माध्यम से सहायता के लिये आवेदन कर सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।