होम लड़कियों की इन बातों पर फिदा होते हैं लड़के, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते
लड़कियों की इन बातों पर फिदा होते हैं लड़के, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते
लड़कियों की कुछ बातें लड़कों को काफी आकर्षित करती है। इन्हीं आदतों के चलते लड़के उनके करीब आते हैं। वहीं, अगर लड़कियों की तारीफ करने की बात आ जाएं तो लड़कों के पसीने छूट जाते हैं। लड़के चाहकर भी अपनी बात उनसे साझा नहीं कर पाते। हम आपको लड़कियों की ऐसी ही बातें बताएंगे जिन पर लड़के फिदा हो जाते हैं, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं करते।हर लड़की की कोई न कोई बात ऐसी होती है, जिसको लेकर लड़के उनके दीवाने हो जाते हैं। ये आदत या तो उनके व्यवहार में होती है, या फिर उनकी शारीरिक बनावट भी हो सकती है। जैसे किसी की आंखें तो किसी के होठों की बनावट, किसी के बाल तो किसी की हंसी। लड़के आपकी इन आदतों के कायल हो जाते हैं, लेकिन आपसे कहने की हिम्मत नहीं कर पाते।लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर अगर अच्छा होता है तो लड़के उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। वजह ये है कि वह खराब मूड को भी पलभर में ठीक कर देती है। उनकी ये ही अदा लड़कों को अपना दीवाना बना देती है।एक बात का ध्यान रखें कि ये जरूरी नहीं है कि आप किसी के साथ हमेशा ही रिश्ते में रहें। प्यार के अलावा भी लोगों के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसकी के चलते कई बार पार्टनर को पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। अगर आप अपने साथी की इस जरूरत को समझती हैं, तो आपकी ये आदत आपके पार्टनर को बहुत अच्छी लगती है।अगर आप अपने पार्टनर के दोस्त और फैमिली के साथ उतने ही अच्छे से रहती है, जितना कि वह खुद रहते हैं तो ये आदत आपके पार्टनर को बहुत अच्छी लगती है। इस तरह की लड़कियों को लड़के काफी पसंद करते हैं।हर रिश्ते में प्यार है तो मनमुटाव भी है। समाज में भी सहयोग और संघर्ष का खूबसूरत समन्वय होता है। इसी कारण हर रिश्ते में अगर प्यार है तो लड़ाई झड़गे भी आम बात है। अगर आप मुश्किल समय में अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करती है तो आपका साथ इस बात से काफी इंप्रेस होता है। भले ही उस वक्त वह आपसे काफी गुस्सा हो, लेकिन बात में वह आपसे मांफी भी मांगेगा।अगर आप अपने साथी की बातें काफी ध्यान से सुनती है तो आपका पार्टनर आपकी इस बात को काफी पसंद करता है। अगर आपका साथी आपको कुछ बताना चाहता है तो उसे ध्यान से सुनें और टॉपिक बदलने का प्रयास ना करें। अगर आपमें ये खूबी है तो आप हमेशा उसके दिल के करीब रहेंगी।इसके अलावा अगर आप अपने दोस्तों के साथ बाहर है तो अपने पार्टनर से बात करती रहें क्योंकि लड़के काफी असहज होते है और अगर आप उनसे बात नहीं करेगी तो वह काफी असहज हो जाते हैं। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।