होम हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे: सोनिया
हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग के साथ खड़े हैं, भाजपा को देश नहीं तोड़ने देंगे: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह एवं उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की न्याय की मांग के साथ खड़ी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश अन्याय के खिलाफ बोलेगा और भाजपा को देश तोड़ने नहीं दिया जाएगा। सोनिया ने कहा, ‘‘आज देश के करोड़ों लोगों दुख और गुस्से में हैं। हाथरस की मासूम लड़की के साथ जो हुआ वो हमारे समाज पर कलंक है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या लड़की होना गुनाह है, क्या गरीब की लड़की होना अपराध होना है? उत्तर प्रदेश सरकार क्या कर रही थी?’’उन्होंने कहा, ‘‘हफ्तों तक परिवार की न्याय की पुकार को सुना नहीं गया। पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। समय पर सही इलाज नहीं दिया गया।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘ मैं कहना चाहती हूं कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि उसे मारा गया है। एक निष्ठुर सरकार, उसके प्रशासन और सरकार की उपेक्षा द्वारा यह हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मृत्यु के बाद उसके शव को परिवार को सौंपा नहीं गया। एक मां को अपनी बेटी को आखिरी बार विदा नहीं करने दिया गया। यह घोर पाप है। जोर-जबरदस्ती करके लड़की का शव जला दिया गया है। मरने के बाद भी व्यक्ति की गरिमा होती है। हमारा हिंदू धर्म भी यह कहता है।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।