होम उत्तराखंडः 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 20 की मौत, 1005 केस पॉजिटिव, 976 ठीक भी हुए

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 30, 2020 09:35 PM

उत्तराखंडः 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 20 की मौत, 1005 केस पॉजिटिव, 976 ठीक भी हुए

उत्तराखंडः 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 20 की मौत, 1005 केस पॉजिटिव, 976 ठीक भी हुए

उत्तराखंडः 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 20 की मौत, 1005 केस पॉजिटिव, 976 ठीक भी हुए

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,005 सैम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और 20 मरीजों की मौत हो गई लेकिन इसी दौरान 976 मरीज स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 49,000 हो गई लेकिन राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,111 हो गई है।

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने बुधवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य के अल्मोड़ा जिले में 20, बागेश्वर में 26, चमोली में 61, चम्पावत में 54, देहरादून में 336, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 112, पौड़ी 65, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 59, ऊधम सिंह नगर में 58 और उत्तरकाशी में 41 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। इस दौरान राज्य में 20 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 मरीजों की मौत एम्स (ऋषिकेश) में और 3 मरीजों की मौत हिमालयन हॉस्पिटल, देहरादून में हुई जबकि 3 मरीजों की मौत मिलिट्री हॉस्पिटल, रूड़की में हुई और एक मरीज ने मेट्रो हॉस्पिटल, हरिद्वार में दम तोड़ दिया। इनके अलावा 5 मरीजों की मौत डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल, हल्द्वानी में और 3 मरीजो की मौत मेडिसिटी हॉस्पिटल, रुद्रपुर में हुई जबकि 2 मरीजों ने एचएनबी बेस हॉस्पिटल, श्रीनगर में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 611 मरीजों की मौत हो चुकी है और 243 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही राज्य से बाहर जा चुके हैं।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 976 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इनमें अल्मोड़ा जिले के 21, बागेश्वर के 27, चमोली के 16, चंपावत के 32, देहरादून के 424, हरिद्वार के 139, नैनीताल के 138, पौड़ी के 48, पिथौरागढ़ के 32, रुद्रप्रयाग के 2, टिहरी के 36, ऊधम सिंह नगर के 39 और उत्तरकाशी के 22 मरीज हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 9,111 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 292, बागेश्वर में 108, चमोली में 295, चंपावत में 265, देहरादून में 2,874, हरिद्वार में 1,492, नैनीताल में 915, पौड़ी में 645, पिथौरागढ़ में 251, रुद्रप्रयाग में 162, टिहरी में 368, ऊधम सिंह नगर में 996 और उत्तरकाशी में 448 एक्टिव मरीज हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)