होम कृषि कानून: राहुल का मोदी सरकार पर हमला

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2020 10:12 PM

कृषि कानून: राहुल का मोदी सरकार पर हमला

कृषि कानून: राहुल का मोदी सरकार पर हमला

कृषि कानून: राहुल का मोदी सरकार पर हमला

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दल और किसान संगठन देशभर में सड़कों उतर चुके हैं। प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को किसान विरोधी बताने में लगी है। इस बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने किसानों से इन कानूनों के बारे में बातचीत की है, जिसमें किसानों ने महात्मा गांधी को याद किया और नए कृषि कानूनों को 'काला कानून' बताया है। उन्होंने कहा कि ये कानून देश के अन्नदाता को मजदूर बनाने का काम करेंगे।

राहुल गांधी ने मंगलवार को किसानों से वीडियो चैट के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान हित में खड़ी है और सरकार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने कृषि कानून का विरोध करते हुए इसे अंग्रेजों का कानून करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसी भी तरह से नोटबंदी-जीएसटी से अलग नहीं है। बस फर्क इतना है कि पहले जनता के पैर पर तीन बार कुल्हाड़ी मारी गई, इस बार सीधे दिल में खंजर घोपा गया है।

राहुल गांधी ने किसानों के हवाले से कहा कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कोई भरोसा नहीं दिया गया। ऐसे में इन कानूनों से सिर्फ अमीरों का भला होगा। महाराष्ट्र के एक किसान ने कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई के लिए महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो इस कानून का विरोध करते। एक अन्य किसान ने कहा कि पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी और अब ये कॉरपोरेट कंपनियां आ जाएगी। उन्होंने सवालिया लहजे में यह भी कहा कि क्या लगता है अडानी-अंबानी सीधे किसानों से उपज खरीदेंगे, नहीं बल्कि वो भी फसल खरीदने के लिए बिचौलिए को ही भेजेंगे।

उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र में संसद से तीन कृषि विधेयकों के पारित होने के बाद से देशभर में विशेषकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान खासे नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। जब ये विधेयक (अब कानून) पास हुए उस समय राहुल गांधी विदेश में थे। ऐसे में अब वो देश में किसानों से वीडियो चैट के जरिए सम्पर्क कर रहे हैं और कानूनों को लेकर उनकी चिंताएं जान रहे हैं। इसी क्रम में आज किसानों से उन्होंने बात की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)