होम कृषि बिल के विरोध में झामुमो ने दिया धरना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2020 10:08 PM

कृषि बिल के विरोध में झामुमो ने दिया धरना

कृषि बिल के विरोध में झामुमो ने दिया धरना

कृषि बिल के विरोध में झामुमो ने दिया धरना

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंगलवार को कोडरमा जिला मुख्यालय के समक्ष कृषि विधेयक तीन बिल 2020 के विरोध में धरना दिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, संचालन जिला सचिव कामेश्वर महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्याम किशोर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि तीन बिल विधेयक जो लाया गया है वो काला कानून हैं। कृषि बिल लागू होने से व्यापारियों के हाथों किसानों को कठपुतली बनाया जा रहा है। भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के किसानों को व्यापारियों के हाथो देश के किसानों को कठपुतली बनाने का काम कर रहे हैं। कृषि संबंधित नये काले कानून से किसान बुरी तरह से बर्बाद हो जायेंगे। करोड़ों लोगों के समक्ष बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो जायेगा।

वहीं केन्द्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जिस तरह से हरित क्रांति की शुरुआत किया था, उसे हटाने की कोशिश की जा रही है। मोर्चा के एक-एक कार्यकर्त्ता कृषि बिल के खिलाफ गोलबंद हो चुके हैं, किसान एवं आम जनता के सहयोग से इस कानून को वापस लेने के लिए केन्द्र सरकार को मजबूर कर दिया जाएगा। जिला सचिव कामेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान कृषि बिल लागू होने से इसका लाभ बड़े बड़े औद्योगिक घरानों को मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)