होम भारतीय अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका! ICRA ने कहा-जीडीपी में होगी 11 फीसदी तक की गिरावट
भारतीय अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका! ICRA ने कहा-जीडीपी में होगी 11 फीसदी तक की गिरावट
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने देश के जीडीपी अनुमानों (GDP Estimates) को घटा दिया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में 11 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की सकती है. एजेंसी ने इससे पहले जीडीपी में 9.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया था. इक्रा ने अपने अनुमान में बदलाव करते हुए कहा कि देश में हर दिन सामने आने वाले कोविड-19 (COVID-19) के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर से बहुत जल्द बाहर निकलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.
तो चालू वित्त वर्ष में जीडीपी गिरने के अनुमान हो सकते हैं बहुत खराब
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) के आधिकारिक आंकड़े आने के बाद कुछ विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अर्थव्यवस्था में 14 फीसदी तक की गिरावट की बात कही है. पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट हुई है. इक्रा ने कहा कि छोटे व्यवसायों और अनौपचारिक क्षेत्र के आंकड़े आने के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े नीचे की ओर संशोधित हुए तो वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी गिरने के अनुमान बदतर हो सकते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।