होम विकास के बाद यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर आ रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2020 09:16 PM

विकास के बाद यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर आ रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी

विकास के बाद यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर आ रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी

विकास के बाद यूपी के गैंगस्टर फिरोज खान को लेकर आ रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर जैसा ही एक हादसा रविवार को एक बार फिर हुआ है। गैंगस्टर फिरोज खान को मुंबई से पकड़कर ला रही यूपी पुलिस की गाड़ी रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मध्य प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में फिरोज की मौत हो गई है। दो गैंग्स्टर के साथ एक जैसी घटना होने पर लोग सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ लोगों ने कहा कि यूपी पुलिस को गाड़ी और स्क्रिप्टराइटर बदलने चाहिए।

लखनऊ के ठाकुरगंज थाने की पुलिस गैंगस्टर फिरोज खान को पकड़ने मुंबई गई थी। पुलिस के अनुसार, बहराइच निवासी फिरोज 2014 से फरार चल रहा था। पुलिस को सर्विलांस की मदद से कुछ दिन पहले फिरोज के मुंबई में होने की सूचना मिली। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पाण्डेय, कॉन्स्टेबल संजीव सिंह गिरफ्तारी के लिए मुंबई गए थे।

फिरोज मुंबई के नाला सोपारा की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम शनिवार रात को लखनऊ के लिए रवाना हुई। रविवार की सुबह मध्य प्रदेश के गुना जिले चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पाखरिया पुरा टोल के पास पुलिस का वाहन पलट गया। हादसे में गैंगस्टर फिरोज की मौत हो गई जबकि अफजल खान का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी संजीव, जगदीश प्रसाद और वाहन चालक सुलभ मिश्रा को भी चोटें आई हैं।
पूरे मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिरोज को पकड़ने के लिए पुलिस टीम एक प्राइवेट इनोवा से गई थी। सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए जाना था तो सरकारी वाहन का प्रयोग क्यों नहीं किया गया। नियम के मुताबिक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को सरकारी वाहन का प्रयोग करना चाहिए था।

30 सितंबर को बाबरी विध्वंस केस के फैसले से पहले उमा भारती बोलीं- फांसी मंजूर, मगर जमानत नहीं लूंगी

चीन में बिना ट्रायल पूरा किए दस हजार लोगों को लगाई वैक्सीन

एसबीआई ने फेस्टिव सीजन से पहले कई ऑफर्स के साथ हर तरह का लोन को किया सस्ता

कंगना केस की सुनवाई में जज ने पूछा- तो फिर नॉटी का मतलब क्या होता है?

हिंदी फिल्म जगत को कई यादगार गीत देने वाले अभिलाष का निधन, इन गानों के लिए हमेशा रहेंगे अमर

आज जारी हो सकती हैं अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)