होम ट्रेन में सफर करना होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2020 09:15 PM

ट्रेन में सफर करना होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा

ट्रेन में सफर करना होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा

ट्रेन में सफर करना होगा महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा

 रेल यात्रियों को अब दस रुपये से लेकर 35 रुपये तक अतिरिक्त किराये का भुगतान करना पड़ सकता है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव का हिस्सा है जिसे रेलवे अंतिम रूप दे रहा है जिसे मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के पास भेजा जाएगा. किराये में बढ़ोतरी का फैसला स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए किया जा सकता है.

 

सूत्रों ने कहा कि उपयोग शुल्क श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग होगा और यह दस रुपये से लेकर एसी प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए 35 रुपये तक हो सकता है. रेलवे ने पहले स्पष्ट किया था कि उपयोग शुल्क केवल उन स्टेशनों के लिए लिया जाएगा जिनका पुनर्विकास किया जा रहा है और जहां यात्रियों की संख्या अधिक होती है.

इसने कहा था कि देश भर में कुल सात हजार स्टेशनों में से करीब 700 से 1000 स्टेशन इस श्रेणी में आते हैं. उपयोग शुल्क विभिन्न हवाई अड्डों पर लिया जाता है और हर शहर में अलग-अलग दर होते हैं.

 

रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ''उपयोग शुल्क आवश्यक रूप से एक छोटी राशि है जिसका इस्तेमाल रेलवे स्टेशनों पर सभी यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाता है.''

 

प्रवक्ता ने बताया कि मामला विचाराधीन है और उपयोग शुल्क की राशि के बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ''लेकिन एक चीज निश्चित है कि ये उपयोग शुल्क न्यूनतम होंगे और यात्रियों के लिए कठिन नहीं होंगे.''

 

रेलवे बोर्ड के सीईओ वी के यादव ने 17 सितम्बर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि रेलवे सभी सात हजार स्टेशनों पर उपयोग शुल्क नहीं लेगा लेकिन ''अगले पांच वर्ष तक यात्रियों की ज्यादा संख्या वाले बड़े स्टेशनों पर यह शुल्क लिया जाएगा.'' उन्होंने कहा था कि केंद्र स्टेशनों के लिए जल्द ही उपयोग शुल्क के बारे में अधिसूचना जारी करेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)