होम दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए केस
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, जानिए 24 घंटे में आए कितने नए केस
राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली (Delhi) में 1,984 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,73,098 हो गई है। वहीं एक दिन में 37 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 4,052 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।राजधानी में कुल 27,123 एक्टिव केस
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 5,272 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 2,40,703 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 27,123 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 36,302 से अधिक नमूनों की जांच की गई है।होम आइसोलेशन में 16,679 कोरोना मरीज
इस समय दिल्ली के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 15833 है। जिसमें से 6659 बेड्स भरे हुए हैं और 9174 बेड्स खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 8137 बेड्स हैं जिनमें से 1464 भरे हैं और 5431* खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कपल 527 बेड्स हैं जिनमें से 337 भरें हैं और 190 खाली हैं। इसके अलावा 16,679 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।