होम बिहार चुनावः पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद रावण का गठबंधन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2020 09:09 PM

बिहार चुनावः पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद रावण का गठबंधन

बिहार चुनावः पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद रावण का गठबंधन

बिहार चुनावः पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद रावण का गठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और चंद्र शेखर आज़ाद रावण की आज़ाद समाज पार्टी ने गठबंधन का फ़ैसला किया है.

इस नए गठबंधन का नाम होगा प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस.

पप्पू यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "बिहार में इस समय दो गठबंधन हैं. एक जातिवादी है तो दूसरा सांप्रदायिक. हमारा गठबंधन इंसानियत का है. ये गठबंधन समाजवाद को लेकर है न कि राजनीति के बारे में. इस गठबंधन का चेहरा कौन होगा? हम आने वाले दिनों में इसकी घोषणा करेंगे."

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये भी कहा, "हम अगले दो दिनों में साझा न्यूनतम कार्यक्रम जारी करेंगे. जो भी बिहार को बचाना चाहता है हम उसका स्वागत करेंगे. हम चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत करने को तैयार हैं और हम कांग्रेस का स्वागत करने को भी तैयार हैं."

वहीं चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "जहां भी न्याय के लिए लड़ाई चल रही है हम वहां मौजूद रहेंगे."

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बिहार में तीन चरणों में यानी 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को विधान सभा चुनाव कराए जाएंगे. वहीं मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

सीबीआई ने दी सफ़ाई, जांच में किसी भी पहलू को नकारा नहीं गया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मामले की पेशेवर तरीक़े से जांच चल रही है और इसमें किसी भी पहलू को नकारा नहीं गया है.

सीबीआई ने बयान में कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई पेशेवर तरीक़े से जांच कर रही है, जिसमें हर पहलू को देखा जा रहा है और अब तक किसी भी पहलू को नकारा नहीं गया है. मामले की जांच जारी है.'

दरअसल इससे कुछ दिन पहले अभिनेता के परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया था कि अभिनेता की गला दबाकर हत्या की गई थी और आरोप लगाया था कि सीबीआई जांच में ढिलाई बरत रही है.

सीबीआई के सोमवार के बयान को इसी की प्रतिक्रिया माना जा रहा है.

वकील विकास सिंह ने क्या कहा था

वकील विकास सिंह ने 25 सिंतबर को एक ट्वीट कर कहा था, "सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के ख़ुदकुशी के लिए उकसाने के मामले को हत्या के मामले में बदलने का फ़ैसला लेने में देरी कर रही है, इससे मैं हताश हो रहा हूं. एम्स टीम में शामिल एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले बताया था कि मैंने उन्हें जो तस्वीरें भेजी थीं, वे 200% इस बात के संकेत देती हैं कि ये गला दबाने से हुई मौत थी, आत्महत्या नहीं."

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एम्स की फोरेंसिक टीम के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने उनके दावों को ख़ारिज किया है और कहा है, "सीबीआई को अभी कोई फाइंडिंग नहीं दी गई है. फाइनल मीटिंग अभी होनी है. सिर्फ तस्वीरों को देखकर कोई निर्णायक राय नहीं बनाई जा सकती. हमारी राय स्पष्ट होगी और पूरी तरह से सबूतों पर आधारित होगी."

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सिर्फ सीबीआई कर रही है. इसके अलावा इस मामले से निकलकर आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी अलग से जांच रही है. वहीं ईडी भी एक जांच कर रही है.

रिया चक्रवर्ती फिलहाल एनसीबी की गिरफ्त में हैं, जिन्हें 9 सितंबर को 34 वर्षीय अभिनेता के लिए ड्रग्स का इंताज़ाम करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)