होम वर्चुअली होगा इस बार दिल्ली पुस्तक का मेला, 30-31 अक्टूबर को होगा आयोजन
वर्चुअली होगा इस बार दिल्ली पुस्तक का मेला, 30-31 अक्टूबर को होगा आयोजन
हर साल प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला दिल्ली पुस्तक मेला इस बार प्रत्यक्ष रूप से तो आयोजित नहीं हो पाएगा। लेकिन प्रदर्शकों व पाठकों के रूझान को देखते हुए आयोजकों ने इसे वर्चुअली करने का मन बनाया है। हालांकि इस बार अकेले नहीं बल्कि फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स दिल्ली बुक फेयर (Delhi Book Fair) का आयोजन प्लेटफॉर्म होस्ट प्रगति के साथ मिलकर करने जा रहा है।
30-31 को होगा
बता दें कि वर्चुअली दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन 30-31 अक्तूबर को किया जाएगा। जोकि साल 2020 का बडा व ग्लोबली लिटरेरी इवेंट होगा। यहां पब्लिशर्स के साथ ही ऑर्थस, डिस्ट्रीब्यूटर व रिडर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा होंगे। आयोजकों का मानना है कि इस बार 2 लाख से अधिक विजिटर्स, 100 से अधिक प्रदर्शक, 5000 से अधिक टाइटल व 20 से अधिक वेबिनार होंगे। क्योंकि इसका दायरा वर्चुअली होने की वजह से दिल्ली से बाहर निकलकर अन्य प्रदेशों व देशों तक पहुंचेगा जोकि आयोजकों के लिए बडा गोल साबित होगा। अधिक से अधिक लोगों को मेले से जोडने के लिए इस बार आयोजकों ने जहां पब्लिशर्स स्टॉल की कीमत की शुरूआती कीमत 8 हजार से घटाकर 5 हजार कर दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।