होम बाबरी विध्वंस मामले में 48 घंटे बाद फैसला, उमा भारती ने कहा- फांसी मंजूर पर जमानत नहीं

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 28, 2020 08:57 PM

बाबरी विध्वंस मामले में 48 घंटे बाद फैसला, उमा भारती ने कहा- फांसी मंजूर पर जमानत नहीं

बाबरी विध्वंस मामले में 48 घंटे बाद फैसला, उमा भारती ने कहा- फांसी मंजूर पर जमानत नहीं

बाबरी विध्वंस मामले में 48 घंटे बाद फैसला, उमा भारती ने कहा- फांसी मंजूर पर जमानत नहीं

बाबरी विध्वंस मामले में अब से 48 घंटे बाद 30 सितंबर 2020 को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना है। इस मामले में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी , मुरली मनोहर जोशी व उमा भारती भी आरोपी हैं।

एनबीटी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उमा भारती ने कहा है कि कुछ समय बाद बाबरी विध्वंस को लेकर फैसला आने हैं। मुझे नहीं पता कि क्या फैसला आएगा। लेकिन, यदि कोर्ट हमारे खिलाफ फैसला सुनाती है तो फांसी मंजूर होगा, मगर जमानत नहीं लूंगी। उमा भारती ने इसके साथ ही कहा कि जो भी फैसला होगा अब स्वीकार है।

 

इस समय कोरोना पॉजिटिव हैं उमा भारती-

टीओआई की मानें तो इस समय उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हैं। वह लगातार ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा है कि उनके ड्राइवर को पिछले कई दिनों से कोरोना था। लेकिन, इस बात की जानकारी नहीं होने की वजह से वह भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

उमा भारती ने एक ट्वीट में लिखा कि मैंने हिमालय में कोविड के सभी नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। उन्होंने बताया है कि मैं अभी हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं।

उमा भारती 30 सितंबर को सीबीआई अदालत में पेश होना चाहती हैं-

उमा भारती ने कहा है कि वह सीबीआई की विशेष अदालत में कोरोना संक्रमित होने के बावजूद पेश होना चाहती हैं। उमा भारती ने कहा कि बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी बनाए गए अन्य लोगों का भी कहना है कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा हमें मंजूर होगा।उनका कहना है कि हमने कोई गलत काम नहीं किया था। हमने रामकाज किया था, जो सफल हो गया है और हमें इस बात का गर्व है। उमा ने कहा कि अब हमारा सपना पूरा हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)