होम भारत और डेनमार्क के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल होगा शिखर सम्मेलन

Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:33 PM

भारत और डेनमार्क के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल होगा शिखर सम्मेलन

भारत और डेनमार्क के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल होगा शिखर सम्मेलन

भारत और डेनमार्क के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल होगा शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसें के बीच सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस सम्मेलन में भारत और डेनमार्क के बीच बौद्धिक संपदा में सहयोग से जुड़ा समझौता ज्ञापन होगा। इसके अलावा डेनमार्क अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से भी जुड़ेगा।

भारत और डेनमार्क के बीच द्विपक्षीय संबंधों के तहत नियमित तौर पर उच्च स्तरीय वार्ता प्रक्रिया जारी रहती है। दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक, समान लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और स्थिरता के समान उद्देश्यों पर आधारित है। भारत और डेनमार्क के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 2016 में 2.82 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2019 में 3.68 अरब डॉलर हो गया है यानी 3 सालों में इसमें 30.49 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। डेनमार्क की 200 से ज्यादा कंपनियों ने भारत में शिपिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, खाद्य प्रसस्करण, स्मार्ट शहरी विकास के क्षेत्रों में निवेश किया है। भारत की 25 कंपनियां डेनमार्क में आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्चुअल सम्मेलन दोनों देशों के नेताओं को विविध क्षेत्रों में फैले द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा का अवसर देगा। साथ ही इससे दोनों देशों को आपसी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहयोग को बढ़ावा देने का मौका भी मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)