होम बिहार चुनाव में कोरोना मरीज भी मतदान केंद्र आकर डाल सकेंगे वोट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2020 09:57 PM

बिहार चुनाव में कोरोना मरीज भी मतदान केंद्र आकर डाल सकेंगे वोट

बिहार चुनाव में कोरोना मरीज भी मतदान केंद्र आकर डाल सकेंगे वोट

बिहार चुनाव में कोरोना मरीज भी मतदान केंद्र आकर डाल सकेंगे वोट

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 58,16,103 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 92,317 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 47,52,991 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 9,69,972 है।

Live Updates-

  • बिहार चुनाव में COVID19 मरीज़, जो क्वरांटीन हैं, वे मतदान के अंतिम दिन, अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर, स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में अपना वोट डाल सकेंगे। यह डाक सुविधा के विकल्प के अलावा दी गई सुविधा है: सीईसी सुनील अरोड़ा।
  • तेलंगाना: COVID19 महामारी के मद्देनजर रोक दिए जाने के 6 महीने बाद हैदराबाद में सिटी बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं। सभी प्रमुख सावधानियों के साथ, बसें 25 प्रमुख मार्गों पर चल रही हैं।
  • एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, पहली बार, एक ही दिन में लगभग 15 लाख # COVID19 परीक्षणों का रिकॉर्ड बनाया गया है। पिछले 24 घंटों में 14,92,409 परीक्षणों के साथ, संचयी परीक्षणों ने लगभग 7 करोड़ (6,89,28,440) को छू लिया है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
  • लद्दाख में कोरोना के 36 नए मामले और तीन मौतें, 49 रोगियों को ठीक किया गया और छुट्टी दी गई: सूचना और जनसंपर्क विभाग, लद्दाख
  • देश में 24 घंटे में कोरोना के 86,052 नए केस, 1141 की मौत
  • देशभर में कोरोना का आंकड़ा 58.16 लाख पार, 92 हजार से ज्यादा की मौत

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 12 लाख 82 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,82,963 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,74,993 है। वहीं 9,73,214 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 34,345 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

मुंबई में अब तक 8,658 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,92,427 गई है। यहां पर अब तक 8,658 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,55,638 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 27,741 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)