होम सोने में 324 और चांदी में 3124 रुपये का उछाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2020 09:52 PM

सोने में 324 और चांदी में 3124 रुपये का उछाल

सोने में 324 और चांदी में 3124 रुपये का उछाल

सोने में 324 और चांदी में 3124 रुपये का उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार आने पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 324 रुपये बढ़कर 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

इससे बहुमूल्य धातुओं में पिछले चार सत्र से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले दिन के कारोबार में सोना 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 2,124 रुपये के उछाल के साथ 60,536 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 58,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 324 रुपये की तेजी रही। इससे बाजार में चार दिन से जारी गिरावट रुक गई।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,873 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद को देखते हुए डॉलर इंडेक्स का लाभ कुछ कम रह गया जिससे बृहस्पतिवार के मुकाबले सोने की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोने का भाव 57,000 रुपये की ऊंचाई से गिरकर 50,000 रुपये के दायरे में आया है जबकि चांदी 78,000 रुपये की ऊंचाई से सुधरकर 60,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे उछला, 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

एशियाई मुद्राओं तथा स्थानीय शेयरों में तेजी को देखते हुए अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे के उछाल के साथ 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 73.76 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.56 के उच्च स्तर और 73.77 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में घूमने के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी हासिल कर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)