होम भारतीय इलाकों पर अब भी नेपाल की नजर, बॉर्डर पर बढ़ा रहा सैनिकों की संख्या
भारतीय इलाकों पर अब भी नेपाल की नजर, बॉर्डर पर बढ़ा रहा सैनिकों की संख्या
पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद को लेकर संबंध कुछ सही नहीं चल रहे हैं. इसी कड़ी में जहां नेपाल (Nepal) ने पहले भारतीय इलाकों को अपने नक्शे में शामिल कर लिया था, तो अब सीमा (Border) पर लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ाने में जुट गया है. नेपाल ने भारतीय सीमा के पास दार्चुला में छांगरू के ब्यास-1 में सशस्त्र पुलिस बल के लिए बैरक सहित परिसर बनाने का काम शुरू किया है. शुक्रवार को नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने इसकी आधारशिला रखी. यह इलाका भारत के उत्तराखंड के धारचुला के नजदीक है.
नेपाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सरकार भारतीय सीमा के पास सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा रही है. नेपाली न्यूज वेबसाइट कांतिपुर ने खबर दी है कि भारत की ओर से चीन सीमा तक पहुंचने वाली सड़क का उद्घाटन करने के बाद नेपाल ने ब्यास में सशस्त्र बलों को तैनात कर दिया है. इनके लिए यहां बैरक बनाया जा रहा है. आधारशिला रखने के लिए गृहमंत्री थापा हेलीकॉप्टर से गुलम पहुंचे. गृहमंत्री राम बहादुर थापा के साथ सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र खनाल, गृह सचिव महेश्वर नुपाने, दार्चुला के सांसद गणेश सिंह थगना, राजनीतिक सलाहकार सूर्या सुबेदी, सुरक्षा सलाहकार इंद्रजीत राय, नेपाल सेना के सहायक पवन राज घिमिरे और सशस्त्र पुलिस एआईजी राम शरण पौडेल शामिल थे. मुख्य जिला अधिकारी शरद कुमार पोखरेल ने कहा कि गृह मंत्री की टीम शुक्रवार वहां रुकेगी और शनिवार सुबह काठमांडू लौटेगी. सशस्त्र पुलिस बल भवन के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।