होम इजरायली सेना ने किया नई मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2020 09:40 PM

इजरायली सेना ने किया नई मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण

इजरायली सेना ने किया नई मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण

इजरायली सेना ने किया नई मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण

 इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को समुद्र से समुद्र में मार करने वाली नई मिसाइल प्रणाली के सफल परीक्षण की घोषणा की। आईडीएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा,'' नई मिसाइल प्रणाली को इजरायल की नौसेना की श्रेष्ठता निरंतर सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।''ईरान की अपनी नौसेना के लिए अबू-महदी लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों के बारे में घोषणा के एक महीने बाद इजरायल ने यह एलान किया है। उल्लेखनीय है कि इजरायल ईरान को अपने कट्टर दुश्मन के रूप में देखता है। गत सालों में इजरायली रक्षा प्रतिष्ठान ने अपनी नौसेना क्षमताओं को मजबूत करने में भारी निवेश किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नयी इजरायली मिसाइल प्रणाली में लंबी दूरी और सटीक आक्रामक विकल्पों के साथ बेहतर क्षमतायें हैं। परीक्षणों की एक श्रृंखला में डमी लक्ष्य पोत पर मिसाइल दागना शामिल था। आगामी महीनों में इस प्रणाली के इजरायली नौसेना के फ्लोटिला में समेकित होने की उम्मीद है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)