होम अयोध्या में विकास परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी

Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 08:23 PM

अयोध्या में विकास परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी

अयोध्या में विकास परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी

अयोध्या में विकास परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी

 पर्यटन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे और यहां मंदिरों में दर्शन-पूजन किया है. इससे पहले मंत्री ने मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या में चल रही विकास की परियोजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान मंत्री ने अन्य योजनाओं के लिए भी दिशा-निर्देश दिए. दीपोत्सव आने वाला है उससे पहले अयोध्या के समग्र विकास और चल रही परियोजनाओं का जायजा लेने खुद प्रभारी मंत्री अयोध्या पहुंचे थे. नीलकंठ तिवारी ने इससे पहले बुधवार को वर्चुअल तरीके से जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी.

 

सीएम योगी ने बनाई टीम
अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से संपूर्ण अयोध्या को एक अद्भुत स्वरूप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया है. ये टीम अयोध्या के समग्र विकास को लेकर रूपरेखा तैयार करेगी. वहीं, वर्ल्ड लेवल ग्लोबल आर्किटेक्ट का भी चयन होने जा रहा है. अयोध्या के समुचित और समन्वित विकास हो, इस परियोजना को लेकर जल्दी पर्यटन विभाग आ रहा है.

 



तैयार की जा रही है अयोध्या पावन पथ की योजना
पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि यहां के सभी तीर्थ स्थलों को एक साथ जोड़ते हुए अयोध्या पावन पथ की योजना तैयार की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजन में असुविधा न हो. उन्होंने बताया कि 250 प्रतिष्ठित और अति महत्वपूर्ण मंदिरों की सूची भी पर्यटन विभाग की तरफ से प्राप्त हुई है, जिसमें आसपास की व्यवस्था को व्यापक बनाने के लिए पर्यटकों के लिए सुविधाजनक और दृष्टिगत रखते हुए कार्ययोजना बनाने के लिए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)