होम लेखपाल ने ली 3000 रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 08:17 PM

लेखपाल ने ली 3000 रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

लेखपाल ने ली 3000 रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

लेखपाल ने ली 3000 रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

एंटी करप्‍शन की टीम ने लेखपाल को कि‍सान को तीन हजार रुपये की रि‍श्‍वत लेते हुए गि‍रफ्तार कर लि‍या। मामला यूपी के अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील से जुड़ा है। भाइयों से दान में मिली भूमि का बैनामा कराने के बाद खसरा खतौनी में अमल दरामंद कर नकल देने की एवज तीन हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने एक किसान की शिकायत पर लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

किसान हसनपुर तहसील क्षेत्र के भावली गांव का है। गांव निवासी प्रकाश सिंह त्यागी के दो बेटे मुनेश कुमार व सुदेश कुमार दिल्ली में रहते हैं। जबकि, छोटा बेटा सुरेश त्यागी गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है। बड़े भाइयों ने छोटे भाई की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए 10 बीघा भूमि दान देते हुए बैनामा करा दिया था। बैनामा होने के बाद खसरा खतौनी में अमल दरामद होनी थी। किसान सुरेश त्यागी का आरोप है कि एसडीएम विजय शंकर के आदेश कराने के बावजूद भी हल्का लेखपाल योगेश कुमार ने चार हजार रुपये की मांग की।

किसान ने तीन हजार देने का वादा करते हुए एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और टीम द्वारा दिए गए नोट बुधवार को लेखपाल के आवास पर पहुंचकर दे दिए। पीछे से पहुंची टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल के रिश्वत लेते पकड़े जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा है कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)