होम कम्पनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2020 07:04 PM

कम्पनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

कम्पनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

कम्पनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ, 24 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों अंशुलिका मित्रा, गगनदीप मिश्रा एवं कृति श्रीवास्तव ने कम्पनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन मेधावी छात्रों ने इन्स्टीट्यूट आॅफ कम्पनी सेक्रेटरीज आॅफ इण्डिया (आई.सी.एस.आई) के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कम्पनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सी.एस.ई.ई.टी.) में सफलता अर्जित कर सी.एस. एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया है। अब ये छात्र देश के प्रतिष्ठित वाणिज्यिक शिक्षण संस्थानों के माध्यम से उच्च स्तरीय योग्यता प्राप्त कर अपने सफल एवं स्वर्णिम भविष्य का सपना साकार कर सकेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर के विभिन्न ख्यातिप्राप्त विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपने मेधात्व का परचम लहराया है। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)