होम अमेरिका से दोस्ती पर ताइवानी राष्ट्रपति को चीन ने दी धमकी, कहा- कर देंगे सफाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:55 PM

अमेरिका से दोस्ती पर ताइवानी राष्ट्रपति को चीन ने दी धमकी, कहा- कर देंगे सफाया

अमेरिका से दोस्ती पर ताइवानी राष्ट्रपति को चीन ने दी धमकी, कहा- कर देंगे सफाया

अमेरिका से दोस्ती पर ताइवानी राष्ट्रपति को चीन ने दी धमकी, कहा- कर देंगे सफाया

 अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी कीथ क्राच की ताइवान यात्रा से भड़के चीन (China) के अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंगवेन (Taiwan leader Tsai Ing-wen) को जान से मारने की धमकी दी है. ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि ताइवान की नेता त्‍साई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ डिनर करके आग से खेल रही हैं. चीनी अखबार ने कहा कि अगर त्‍साई वेन के किसी कदम से चीन के कानून का उल्‍लंघन हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा और ताइवानी नेता का 'सफाया' कर दिया जाएगा. इससे पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्राच 17 सितंबर को ताइवान पहुंचे थे. उन्‍होंने 18 सितंबर को ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन के साथ डिनर किया था. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के किसी अधिकारी की यह शीर्ष स्‍तर की यात्रा थी. इससे पहले अमेरिका के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्‍स अजार भी ताइवान आए थे. त्‍साई वेन और क्राच के एक साथ डिनर करने पर चीनी अखबार भड़क उठा.

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने धमकी दी कि ताइवानी नेता अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करके आग से खेल रही हैं. ग्‍लोबल टाइम्‍स ने यह धमकी ऐसे समय पर दी है जब चीनी के फाइटर जेट लगातार ताइवान एयरस्‍पेस में घुस रहे हैं. शनिवार को लगातार तीसरे दिन चीन ने ताइवानी एयरस्पेस में अपने 19 जहाजों को भेजा. चीन के इस उकसावे की कार्रवाई के वक्त अमेरिकी उप विदेश मंत्री किथ क्राच ताइवान को लोकतांत्रिक व्यवस्था में तब्दील करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई को श्रद्धांजलि दे रहे थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)